डीसी ने नाइलिट केंद्र व पुस्तकालय का किया निरीक्षण

Published at :27 Apr 2026 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने नाइलिट केंद्र व पुस्तकालय का किया निरीक्षण

इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक व प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

विज्ञापन

पाकुड़. उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सोमवार को पुराना डीसी ऑफिस स्थित नाइलिट केंद्र और पोस्ट ऑफिस स्थित बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक व प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. भगवान बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को निःशुल्क कोचिंग, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय व स्वाध्ययन की सुविधा मिल रही है. उपायुक्त ने कहा कि ऐसे केंद्र युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. नाइलिट केंद्र में उन्होंने कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल प्रशिक्षण व कौशल विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की. गुणवत्ता सुधार पर जोर दिया. उन्होंने विद्यार्थियों की उपस्थिति, संसाधनों की स्थिति व प्रशिक्षण स्तर की जानकारी ली. इस दौरान साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने स्वच्छ व सकारात्मक वातावरण बनाये रखने और केंद्रों के प्रभावी संचालन के निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola