डीसी ने सदर अस्पताल में बेबी किट का किया वितरण

Updated:
विज्ञापन
डीसी ने सदर अस्पताल में बेबी किट का किया वितरण

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार ने सदर अस्पताल का दौरा कर प्रसव के उपरांत धात्री महिलाओं के बीच नवजात शिशुओं के लिए बेबी किट का वितरण किया.

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार ने सदर अस्पताल का दौरा कर प्रसव के उपरांत धात्री महिलाओं के बीच नवजात शिशुओं के लिए बेबी किट का वितरण किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने नवजात का तत्काल जन्म प्रमाणपत्र बनवाकर उनके परिजनों को सौंपा. इस पहल के तहत अब अस्पताल से छुट्टी के समय ही नवजात को जन्म प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा. उपायुक्त ने कहा कि पूर्व में जन्म प्रमाणपत्र प्राप्त करने में देरी और प्रशासनिक जटिलताओं के कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी. इस नयी व्यवस्था से अब उन कठिनाइयों से राहत मिलेगी और प्रमाणपत्र समय पर उपलब्ध हो सकेगा. उपायुक्त ने अस्पताल प्रशासन को इस कार्य को नियमित रूप से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola