डीएवी की अद्विता रंजन 96.6% अंक लाकर बनीं जिला टॉपर
Published by :SANU KUMAR DUTTA
Published at :16 Apr 2026 6:22 PM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़. सीबीएसइ 10वीं बोर्ड परीक्षा में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं.
विज्ञापन
– एलीट के अबु सुफियान 96.4% के साथ सेकेंड टॉपर
नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. सीबीएसइ 10वीं बोर्ड परीक्षा में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं. इस वर्ष परिणाम में डीएवी पब्लिक स्कूल, पाकुड़ का दबदबा देखने को मिला, जहां से जिला टॉप टेन सूची में सर्वाधिक छात्रों ने स्थान बनाया. डीएवी पब्लिक स्कूल के कुल आठ छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर टॉप टेन में जगह बनाई है. इसके बाद एलीट पब्लिक स्कूल के तीन छात्रों ने सूची में अपना नाम दर्ज कराया. वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल, संत डॉन बॉस्को स्कूल एवं नवोदय विद्यालय, तालझारी से एक-एक छात्र ने टॉप टेन में स्थान हासिल किया. छात्रों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालयों में खुशी का माहौल है. विद्यालय प्रबंधन ने इसे शिक्षकों की कड़ी मेहनत, मार्गदर्शन और छात्रों की लगन का परिणाम बताया.जिला टॉप 10
छात्र प्राप्त प्रतिशत स्कूलअद्विता रंजन 96.6% डीएवी पब्लिक स्कूल, पाकुड़
अबु सुफियान 96.4% एलीट पब्लिक स्कूल, पाकुड़एजाज अहमद 95% एलीट पब्लिक स्कूल, पाकुड़
विष्णु कुमार 94.4% डीएवी पब्लिक स्कूल, पाकुड़ शिवांश कुमार 94.2% संत डॉन बॉस्को स्कूल, पाकुड़आदित्य राज 93.6% डीएवी पब्लिक स्कूल, पाकुड़
प्रियांशु कुमार सिंह 93.6% डीएवी पब्लिक स्कूल, पाकुड़ईशान अली 93.4% एलीट पब्लिक स्कूल, पाकुड़
पूनम हेंब्रम 93.4% डीएवी पब्लिक स्कूल, पाकुड़अंतरा कुमारी 93.2% डीएवी पब्लिक स्कूल, पाकुड़
अरमान शेख 93.2% दिल्ली पब्लिक स्कूल, पाकुड़राहुल मुर्मू 93.2% नवोदय विद्यालय, तालझारी
सुमित कुमार 93% डीएवी पब्लिक स्कूल, पाकुड़अंकित कुमार 93% डीएवी पब्लिक स्कूल, पाकुड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




