कांग्रेस ने ईई से की जिले में बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस ने ईई से की जिले में बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग

पाकुड़ नगर. जिले में बिजली संकट को लेकर प्रदेश कांग्रेस महासचिव उदय लखमानी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक शिष्टमंडल विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिला.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. जिले में बिजली संकट को लेकर प्रदेश कांग्रेस महासचिव उदय लखमानी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक शिष्टमंडल विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या प्रमुखता से रखा. श्री लखमानी ने कहा कि गर्मी की शुरुआत होते ही पाकुड़ में बिजली संकट गहराने लगा है, जिससे आमजन काफी परेशान हैं. लगातार हो रही कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को दैनिक कार्यों में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने विभाग से जल्द ठोस पहल करते हुए स्थिति में सुधार लाने की मांग की. विशेष रूप से शाम एवं रात के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया. इस पर कार्यपालक अभियंता ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि विभाग द्वारा समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार किया जायेगा. मौके पर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहीन परवेज, पप्पू गंगवानी, आनंद मध्यान, सन्नी तीर्थानी, जानिसार अली जॉनी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola