पाकुड़िया प्रखंड में 25 तक आवासों का निर्माण कराएं पूर्ण : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
पाकुड़िया प्रखंड में 25 तक आवासों का निर्माण कराएं पूर्ण : बीडीओ

पाकुड़िया. प्रखंड सभागार पाकुड़िया में सोमवार को बीडीओ सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

पाकुड़िया. प्रखंड सभागार पाकुड़िया में सोमवार को बीडीओ सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में बैठक हुई. आवास व मनरेगा (अब वीबी जी राम जी) की योजनाओं में हुई प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक में बीडीओ ने निर्देश दिया कि प्रखंड में संचालित सभी अपूर्ण आवासों को हर हाल में 25 जनवरी तक पूर्ण करें. साथ ही मनरेगा अंतर्गत हुए कार्यों का एमआइएस अपलोड करें. सभी जॉब कार्डधारी सदस्यों का यथाशीघ्र ई-केवाईसी सुनिश्चित करें. उन्होंने वीबी जी राम जी योजना के तहत सभी पात्र परिवारों को 125 दिन का रोजगार उपलब्ध करायें. एसटी व महिला श्रमिकों को अधिक से अधिक योजना से जोड़ते हुए मानव दिवस का सृजन करें. बीडीओ ने वीबी जी राम जी अंतर्गत क्रियान्वित सभी विकास योजनाओं का नियमित पर्यवेक्षण करें. प्रतिदिन क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की गुणवत्ता की जांच करें. बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों जैसे घेराबंदी, एच-टका, नाडेप पिट एवं जलकुंड निर्माण के लिए मांग तैयार करें. बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि प्रत्येक विकास योजना के क्रियान्वयन स्थल पर प्राक्कलन का सूचना पट्ट अनिवार्य रूप से लगायें, ताकि पारदर्शिता बनी रहे. बैठक में बीपीओ जगदीश पंडित, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता, बीपीआरओ त्रिदीप शील आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola