मामूली विवाद में कंपनी कर्मी पर हुई थी फायरिंग, आरोपी फरार

Published at :26 Apr 2026 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
मामूली विवाद में कंपनी कर्मी पर हुई थी फायरिंग, आरोपी फरार

नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि फायरिंग मामले में अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है. आरोपी शिबू राउत फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के नीमतल्ला में जेएमडी शेयर्ड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मी पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है. आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. हालांकि पुलिस जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रही है. नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि फायरिंग मामले में अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है. आरोपी शिबू राउत फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है. जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जायेगा. गौरतलब है कि बीते दिन मामूली विवाद को लेकर नीमतल्ला स्थित कंपनी में कार्यरत कर्मी पर शिबू राउत नामक युवक ने फायरिंग कर दी थी. कर्मी को आंशिक चोट आयी थी. इसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola