बाल श्रमिक व झारनेट स्टाेर से कंप्यूटर की चोरी

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को दिया गया अंजाम
पाकुड़. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना समाहरणालय स्थित बाल विकास श्रमिक परियोजना सोसाइटी कार्यालय व झारनेट स्टोर से एक कंप्यूटर सहित अन्य सामान चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर कार्यालय के समन्वयक सह लेखपाल विजेंद्र त्रिवेदी ने नगर थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में उल्लेख किया है कि शनिवार को कार्यालय में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना की जानकारी रविवार को प्राप्त हुई. कार्यालय जाकर देखने पर पता चला कि चोर सीढ़ी के माध्यम से कार्यालय में प्रवेश किये गये हैं. दोनों कार्यालय से कुर्सी, ऐसी, बैटरी समेत अन्य सामान की चोरी कर ली गयी है. थाना प्रभारी अजय आर्यन ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिक दर्ज कर ली गयी है. पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










