ePaper

नहाय-खाय के साथ छठ पर्व का आगाज आज से, 70 रुपये प्रति पीस बिके कद्दू

Updated at : 24 Oct 2025 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
नहाय-खाय के साथ छठ पर्व का आगाज आज से, 70 रुपये प्रति पीस बिके कद्दू

पाकुड़. जिला समेत प्रखंड मुख्यालयों में चार दिवसीय छठ पर्व को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन

जिला समेत प्रखंड मुख्यालयों में छठ पूजा की तैयारी तेज

प्रतिनिधि, पाकुड़. जिला समेत प्रखंड मुख्यालयों में चार दिवसीय छठ पर्व को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. 25 अक्तूबर यानी शनिवार को कद्दू भात व नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत होगी. महिलाएं नेम निष्ठा के साथ व्रत करने में जुटी हुई हैं. परंपरा के अनुसार नहाय-खाय के दिन छठ व्रती समेत घर के अन्य सदस्य गंगा स्नान कर नया वस्त्र धारण करेंगे. सूर्य देवता के समक्ष व्रत करने का संकल्प लिया जायेगा. इसके बाद महिलाएं व पुरुष प्रसाद बनाने में जुट जायेंगे. प्रसाद सामग्री को काफी निष्ठापूर्वक रखा जाता है. बताया कि पर्व के पहले दिन नहाय-खाय यानी कद्दू भात से पर्व की शुरुआत होगी. छठ पर्व श्रद्धा और आस्था से जुड़ा हुआ है. घर की अच्छी तरीके से साफ-सफाई की जाती है. क्योंकि इस पर्व में शुद्धता का विशेष महत्व है. छठ व्रत सुहाग, संतान सुख सौभाग्य और सुखमय जीवन की कामना के लिए किया जाता है. इस पर्व में कद्दू का होना अनिवार्य होता है. निष्ठा पूर्वक कद्दू की सब्जी बनाई जाती है. खाना बनाते समय इस बात का ध्यान रखा जाता है कि कोई जूठा वस्तु का इस्तेमाल ना हो. सभी एक साथ बैठकर खाना खाते हैं. इस तरह पर्व की शुरुआत हो जाती है. वहीं छठ पर्व के दूसरे दिन रविवार को खरना मनाया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. नेम निष्ठा के साथ खरना के प्रसाद को लेकर गेहूं सुखाया जायेगा. खरने में शाम को सूर्यास्त के बाद पीतल के बर्तन में गाय के दूध से खीर बनाई जाती है. व्रत करने वाला ये खीर खाता है. वहीं पर्व को लेकर बाजारों में भी चहल चहल देखी जा रही है. पर्व में उपयोग होने वाले सामान की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है. बाजार में कद्दू की कीमत सत्तर रुपये पीस बिक्री हो रही है. वहीं अन्य फलों के दामों में भी इजाफा देखा गया. नारियल 60 रुपये, गन्ना 25 रुपये प्रति पीस बिका.

छठ घाटों की सफाई अंतिम चरण में

छठ पर्व को लेकर शहर के सभी छठ घाटों की सफाई अंतिम चरण में है. छठ पूजा समिति के सदस्य और नगर परिषद के सफाईकर्मी घाटों के समतलीकरण और सजावट तेज गति से पूरा कर रहे हैं. नालों की सफाई, कचरे का उठाव व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. वहीं घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दिया है. अधिकारियों ने घाटों का निरीक्षण कर कई आवश्यक निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAGHAV MISHRA

लेखक के बारे में

By RAGHAV MISHRA

RAGHAV MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola