कालाजार उन्मूलन अभियान का केंद्रीय टीम ने लिया जायजा

एनवीबीडीसी टीम ने कालाजार प्रभावित फुलपहरी गांव का निरीक्षण किया.
प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में चल रहे कालाजार उन्मूलन अभियान के तहत केंद्रीय एनवीबीडीसी टीम ने कालाजार प्रभावित फुलपहरी गांव का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान टीम ने गांव में चल रहे कीटनाशक छिड़काव कार्य का जायजा लिया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर कालाजार से उपचारित मरीजों की स्थिति की जानकारी ली तथा फॉलोअप प्रक्रिया की समीक्षा की. इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में छिड़काव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित हो रहा है. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मकेश बेसरा ने बताया कि सभी छिड़काव कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि गांव के प्रत्येक घर और सभी कमरों में अनिवार्य रूप से छिड़काव किया जाए. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. निरीक्षण में कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




