बीएसएफ ने 12.75 लाख के 111 मोबाइल किया जब्त

भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने 12.75 लाख रुपये के 111 पीस मोबाइल जब्त किया है.
फरक्का. भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने 12.75 लाख रुपये के 111 पीस मोबाइल जब्त किया है. बीएसएफ की 115वीं वाहिनी के कमांडेंट अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सीमा चौकी नीमतीता के समीप मुर्शिदाबाद जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोमवार की दोपहर दो तस्कर दो मोबाइल से भरी पोटली लेकर सीमा की ओर आ रहा था, जिन्हें पेट्रोलिंग पार्टी ने ललकारा तो वे मोबाइल से भरी पोटली छोड़कर भाग गये. दोनों पोटली से 111 पीस मोबाइल जब्त किया गया है. इसकी अनुमानित कीमत 2,75,000 रुपये है. कमांडेंट ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल सदैव सीमा पर तत्पर रहती है. जवानों की तत्परता से सीमा से अवैध गतिविधियों पर लगाम लगा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










