ePaper

बीडीओ ने किया योजना स्थल का निरीक्षण

Updated at : 15 Sep 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने किया योजना स्थल का निरीक्षण

पाकुड़िया पंचायत में बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, बीपीओ जगदीश पंडित और बीपीआरओ त्रिदीप शील ने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पौधरोपण स्थलों और अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। हरिपुर गांव में सिमोन टुडू की जमीन पर पौधरोपण, जलकुंड निर्माण और पशुओं से सुरक्षा के लिए घेराबंदी कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। अन्य लाभुकों के पौधरोपण स्थलों तथा मार्शिला हांसदा की दीदी बाड़ी योजना और निर्माणाधीन आवासों का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान पंचायत मुखिया अनिता सोरेन, सचिव व रोजगार सेवक उपस्थित थे। अधिकारी विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए सतर्क हैं।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़िया. पाकुड़िया पंचायत में सोमवार को बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, बीपीओ जगदीश पंडित और बीपीआरओ त्रिदीप शील ने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पौधारोपण स्थलों समेत अन्य योजनाओं का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने हरिपुर गांव में सिमोन टुडू की जमीन पर पौधरोपण स्थल का जायजा लिया और पौधों की स्थिति, जलकुंड निर्माण कार्य, तथा पशुओं से सुरक्षा के लिए मजबूत घेराबंदी का कार्य समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. दूसरे लाभुक के पौधारोपण स्थल का निरीक्षण कर घेराबंदी कार्य जल्द पूरा करने को कहा. अधिकारियों ने मार्शिला हांसदा की जमीन पर दीदी बाड़ी योजना का भी निरीक्षण किया. कोलोमती किस्कू के निर्माणाधीन अबुआ आवास और लाभुक फिलमुनी सोरेन के आवास का निरीक्षण किया. इस अवसर पर पाकुड़िया पंचायत की मुखिया अनिता सोरेन, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola