पाकुड़ के गड्ढों ने खोल दी नगर परिषद के दावों की पोल, हल्की बारिश में भी चलना भी दूभर

विज्ञापन

अटल मार्ग पर बने दर्जनों गड्ढे | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ के अटल मार्ग पर बने दर्जनों गड्ढों के कारण राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद ने मरम्मत का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

झारखंड के पाकुड़ में नगर परिषद क्षेत्र के अटल मार्ग में बने गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है. ये गड्ढे नगर परिषद के विकास के दावे को बता रहे हैं. इन दोनों अटल मार्ग राज हाई स्कूल सड़क की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. सड़क पर छोटे-छोटे बने गड्ढे के कारण हल्की बारिश में लोगों का चलना दूभर हो गया है.

गड्ढों में भर गया बारिश का पानी

गुरुवार को सुबह हुई बारिश से मार्ग में बने दर्जनों गड्ढे पानी से भर गए. लोगों को आवागमन में परेशानी हुई. यही नहीं गड्ढे के कारण हो वाहन चालकों को नुकसान का भी सामना करना पड़ रहा है. दो पहिया वाहन मालिक योगेंद्र ठाकुर, निरंजन साह, सुशील कुमार, अश्वनी कुमार, प्रदीप राय समेत अन्य दो पहिया वाहन मालिकों व चालकों ने बताया कि सड़क की स्थिति काफी चिंताजनक है. सड़क पर दर्जनों छोटे-छोटे गड्ढे बन गए हैं.

अभिभावकों को हो रही परेशानी

सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल ले जाते समय अभिभावकों को हो रही है .हल्की बारिश में भी छोटे-छोटे गड्ढे में पानी भर जा रहा है स्कूली बच्चों के कपड़े गंदे हो जा रहे हैं. आसपास के लोगों ने भी सड़क पर बने गड्ढे को लेकर चिंता जाहिर की है. लोगों का कहना है कि नगर परिषद को इस पर विशेष रूप से ध्यान देनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें: पाकुड़ में स्नातक सीट कटौती के खिलाफ दूसरे दिन भी हड़ताल, छात्रों ने कॉलेज में जड़ा ताला

क्या कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी

मामले को लेकर नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अमरिंदर चौधरी ने बताया कि सड़क की स्थिति चिंताजनक है. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है. छोटे-छोटे गड्ढे को डस्ट से भरा गया था. मामले को लेकर प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है. जल्द ही इस पर पहल की जाएगी. सड़क मरमती मरम्मति का कार्य किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: भाई लोग! 16 अगस्त से पहले करा लें एलपीजी ई-केवाइसी, वर्ना कॉमर्शियल रेट पर मिलेगी घरेलू गैस


विज्ञापन
राघव कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola