पाकुड़ रेलवे स्टेशन में सुविधाएं बढ़ाने को लेकर एइ के साथ बनी सहमति

Updated at : 08 Mar 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़ रेलवे स्टेशन में सुविधाएं बढ़ाने को लेकर एइ के साथ बनी सहमति

ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा ने रेलवे के सहायक अभियंता के साथ एक बैठक की.

विज्ञापन

पाकुड़. ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा ने रेलवे के सहायक अभियंता के साथ एक बैठक की. बैठक में पाकुड़ में यार्ड, सिग्नल ऑफिस, इंजीनियरिंग ऑफिस एवं स्टेशन में बुकिंग कार्यालय के पीछे एक बाइक स्टैंड बनाने पर सहमति बनी, ताकि रेलवे स्टाफ को बाइक रखने की सुविधा प्राप्त हो सके. पाकुड़ यार्ड में तिलभीठा छोर पर एक डीप बोरिंग से पानी की व्यवस्था 15 दिन में कर देने की सहमति बन चुकी है. इस पर सहायक अभियंता ने ठेकेदार से बात कर इसे यथा शीघ्र करने का आश्वासन दिया है. साथ ही सिग्नल ऑफिस, टीआरडी ऑफिस के स्टोर के बाउंड्री वाल को ऊंचा कर सुरक्षित किया जायेगा. सभी इंजीनियरिंग गेट में पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए जार से पानी सप्लाई करने पर सहमति बनी है. नाइट पेट्रोलिंग ड्यूटी के लिए प्रत्येक गैंग के लिए 3 किलोमीटर को बनाए रखने के लिए एक अलग गैंग बनाया जायेगा. सभी पेट्रोलिंग बीट को 3 किलोमीटर के अंदर ही रखा जाए. इस पर फिर से सर्वे कर नया पेट्रोलिंग बीट बनाया जायेगा. हॉट वेदर पेट्रोलिंग के लिए दो आदमी को मुहैया कराने के लिए सहमति बन गई है. इस संबंध में वरिष्ठ अनुभाग अभियंता पाकुड़ एवं नलहटी के साथ बातचीत कर इसमें सुधार किया जायेगा. गुमानी रेलवे स्टेशन पर आपात स्थिति के लिए एक डीप ट्यूबवेल का निर्माण आगामी 15 दिनों के अंदर कर दिया जायेगा. इस इनफॉर्मल मीटिंग में जितने भी विषय उठाए गए हैं उन पर सहायक अभियंता ने दो महीने का समय लिया है. इस बैठक में शाखा अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे, सचिव संजय कुमार ओझा, संयुक्त सचिव सोमेन घोष, संगठन सचिव गौतम कुमार यादव एवं कोषाध्यक्ष अमर कुमार मल्होत्रा शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola