सुरक्षित बचपन के लिए किशोरियों का किया गया क्षमतावर्धन

पाकुड़. झारखंड विकास परिषद व एफएक्सबी इंडिया सुरक्षा के संयुक्त तत्वावधान में “सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल परियोजना” की शुरुआत की गयी है.
संवाददाता, पाकुड़. झारखंड विकास परिषद व एफएक्सबी इंडिया सुरक्षा के संयुक्त तत्वावधान में “सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल परियोजना” की शुरुआत की गयी है. अमड़ापाड़ा प्रखंड के पाडेरकोला पंचायत भवन में मंगलवार को किशोर समूह का क्षमतावर्धन कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर एवं किशोरियों को उनके अधिकार, सुरक्षा एवं सामाजिक जागरुकता के प्रति सशक्त बनाना था. कार्यक्रम का उद्घाटन एफएक्सबी इंडिया सुरक्षा, नयी दिल्ली के कार्यक्रम प्रबंधक प्रजींता बोहरा, हेमा चक्रवर्ती, परियोजना समन्वयक मनोरंजन सिंह, किशोर समूह के प्रतिनिधि सबरीया मरांडी, रोनिका टुडू, सोनामुनी टूडू, तरेसा हांसदा, बाहा हांसदा, समीर टूडू, चाँद हेंब्रम व सुचिता किस्कू ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम प्रबंधक प्रजींता बोहरा ने प्रतिभागियों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्थानों की पहचान, बच्चों के अधिकार तथा उनके संरक्षण से जुड़े पहलुओं के बारे में जानकारी दी. हेमा चक्रवर्ती ने बच्चों के कानूनी अधिकार, मानव तस्करी एवं यौन शोषण से बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला. परियोजना समन्वयक मनोरंजन सिंह ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों पर चर्चा की. इसके रोकथाम के लिए सामुदायिक जागरुकता की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने किशोरों को जागरूक नागरिक बनने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में किरानी मुर्मू, बाबुचंद, फुलमूनी सोरेन, मर्टिना हेंब्रम, जसीन्ता मिंज, समन्वयक मिनी सोरेन मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




