पंचायत स्तर पर पीवीटीजी सर्वे कार्य में लायें तेजी : बीडीओ

हिरणपुर. प्रखंड अंतर्गत डांगापाड़ा पंचायत भवन में शनिवार को बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ दिलीप टुडू ने की.
प्रतिनिधि, हिरणपुर. प्रखंड अंतर्गत डांगापाड़ा पंचायत भवन में शनिवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ दिलीप टुडू ने की. अत्यंत पिछड़ी जनजाति हाउसहोल्ड सर्वे को लेकर सर्वेयरों की समीक्षा की. बीडीओ ने सभी सर्वेयरों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर राशन कार्ड, बिजली कनेक्शन, नल-जल योजना, पोषण सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा का लाभ एवं उज्ज्वला योजना से संबंधित जानकारी लेकर सर्वे पूरी सटीकता के साथ करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि अप्रैल के अंत तक सर्वे कार्य हर हाल में पूरा कर लेना है. बैठक के उपरांत डांगापाड़ा पंचायत क्षेत्र में मनरेगा एवं आवास योजना के तहत चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया गया. योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया गया. मौके पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी, बीडब्ल्यूओ सुनील मुर्मू आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




