स्कूटी चोरी मामले में अज्ञात पर एफआइआर दर्ज

Updated:
विज्ञापन
स्कूटी चोरी मामले में अज्ञात पर एफआइआर दर्ज

महेशपुर. थाना क्षेत्र के किरता मोड़ से स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

महेशपुर. थाना क्षेत्र के किरता मोड़ से स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना 16 अप्रैल की रात की बताई जा रही है. इस संबंध में साहिबगंज जिले के तालझारी गांव निवासी राजू मुर्मू ने महेशपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित ने आवेदन में बताया कि वह पिछले एक वर्ष से अपने ससुराल महेशपुर के तारापुर गांव में रह रहा है. 16 अप्रैल को किसी काम से वह किरता गांव गया था. उसने अपनी टीवीएस स्कूटी (जेएच 18आर/8889) किरता मोड़ पर हैंडल लॉक कर खड़ा किया और गांव की ओर चला गया. करीब आधे घंटे बाद लौटने पर स्कूटी वहां से गायब मिली. काफी खोजबीन के बावजूद स्कूटी का कोई सुराग नहीं मिला. महेशपुर थाने में अज्ञात पर कांड संख्या 54/26 दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola