पंचायती के दौरान दो पक्षों में मारपीट, तीन पर केस दर्ज

महेशपुर. मुर्गाडांगा गांव में जमीनी विवाद को लेकर चल रही पंचायती के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी.
प्रतिनिधि, महेशपुर. मुर्गाडांगा गांव में जमीनी विवाद को लेकर चल रही पंचायती के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. इस संबंध में मुर्गाडांगा गांव निवासी मोहीलाल हांसदा ने महेशपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. आवेदन में उन्होंने बताया कि दो अप्रैल की दोपहर करीब 2 बजे गांव के प्रधान की अध्यक्षता में जमीनी विवाद को लेकर पंचायती चल रही थी. पंचायती उनके और गांव के ही ठाकरान मरांडी के बीच हो रही थी. आरोप है कि इसी दौरान धीरेन मुर्मू, डिप्टी मुर्मू एवं ठाकरान मरांडी ने गाली-गलौज करते हुए अचानक मारपीट शुरू कर दी, जिससे मोहीलाल हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गए. पीड़ित की शिकायत पर तीनों आरोपियों पर महेशपुर थाना कांड संख्या 55/26 दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




