डॉन बॉस्को के छात्रों ने मलेरिया से बचाव का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
डॉन बॉस्को के छात्रों ने मलेरिया से बचाव का दिया संदेश

पाकुड़. संत डॉन बॉस्को स्कूल में विश्व मलेरिया दिवस जागरुकता के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. संत डॉन बॉस्को स्कूल में विश्व मलेरिया दिवस जागरुकता के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. छात्रों ने मलेरिया से बचाव और उसके दुष्प्रभाव पर भाषण दिया. नाटक व पोस्टर मेकिंग के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को मलेरिया के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. प्राचार्य शिव शंकर दुबे ने मलेरिया से बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला. कहा कि साफ-सफाई बनाए रखना, आसपास पानी जमा न होने देना और मच्छरों से बचाव के लिए सावधानी अपनाना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने छात्रों को स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया.

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola