जेएमडी कंपनी के कर्मी पर फाइरिंग, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
जेएमडी कंपनी के कर्मी पर फाइरिंग, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

पाकुड़. नीमतल्ला में संचालित जेएमडी शेयर्ड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एक कर्मी पर शनिवार की सुबह फायरिंग की घटना सामने आई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. नगर थाना क्षेत्र के नीमतल्ला में संचालित जेएमडी शेयर्ड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एक कर्मी पर शनिवार की सुबह फायरिंग की घटना सामने आई है. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. कंपनी के मैनेजर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी निर्मल मंडल ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे फाइनेंस कर्मी अपने कार्य की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला शिबू रावत वहां पहुंचा और कर्मियों पर रात में अधिक शोर-शराबा का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगा. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और उसने कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी. विरोध करने पर आरोपी घर गया और हथियार लाकर फायरिंग कर दी. फायरिंग में साहिबगंज जिला के बरहरवा निवासी फील्ड स्टाफ मिथुन रजक को आंशिक चोट आई. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि फायरिंग की घटना हुई है, लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण कंपनी द्वारा रात में अधिक शोर-शराबा करना सामने आया है. साथ ही कंपनी के संचालन को लेकर थाने में किसी प्रकार का आधिकारिक रिकॉर्ड या लिखित सूचना उपलब्ध नहीं है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. इधर, जिले में कई नॉन बैंकिंग कंपनियों के संचालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. पूर्व एसपी निधि द्विवेदी के कार्यकाल में सभी थाना क्षेत्रों में संचालित ऐसी कंपनियों का विवरण एकत्र करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इस दिशा में अब तक क्या प्रगति हुई, यह स्पष्ट नहीं है.

कहते हैं एसपी

एसपी ने कहा कि फायरिंग की घटना की सूचना मिली है. मामले के उद्भेदन के लिए टीम का गठन कर दिया गया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

-अनुदीप सिंह, एसपी, पाकुड़

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola