लिट्टीपाड़ा की जंग : बाबूलाल मरांडी बोले, हक अौर हासा बचाने हमें दें वोट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2017 1:54 PM
गोपीकांदर/लिट्टीपाड़ा : झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लिट्टीपाड़ा विधानसभाउपचुनावके आखिरी दिन गोपीकांदरप्रखंड क्षेत्र मेंमतदाताओं को संबोधित किया. गोपीअंदर प्रखंड के छतरपुरचुआ में सभा को संबोधित करते हुएउन्होंने कहा कि हक हासा (मिट्टी) को बचाने के लिए झारखंड विकास मोर्चा को वोट दीजिए. झारखंड मुक्ति मोर्चा और भाजपा ये […]
गोपीकांदर/लिट्टीपाड़ा : झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लिट्टीपाड़ा विधानसभाउपचुनावके आखिरी दिन गोपीकांदरप्रखंड क्षेत्र मेंमतदाताओं को संबोधित किया. गोपीअंदर प्रखंड के छतरपुरचुआ में सभा को संबोधित करते हुएउन्होंने कहा कि हक हासा (मिट्टी) को बचाने के लिए झारखंड विकास मोर्चा को वोट दीजिए. झारखंड मुक्ति मोर्चा और भाजपा ये दोनों ही पार्टी हमारे हकऔर हासा(मिट्टी) को बचा नहीं पाएगी.मरांडीने कहाकिये लोग हमारे अधिकार कोलुटादेंगे.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2006 से 2014 तक झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी ने अलग-अलग सरकार बनाई और मिलकर भी सरकार बनाई उस समय जो नियुक्तियां हुई थीं,उन नियुक्तियों में चाहे पुलिस की बहाली हुई हो,बीडीओ की बहाली हुई हो या शिक्षकों की बहाली हुई हो सभी में बाहरी लोगों कोबहालीकी गयी है.
बाबूलालमरांडीने कहा कि इन दोनोंदलों ने कभी भी झारखंड की आम आवाम के लिए नहीं सोचा, ना ही झारखंडियों के हक अधिकार के लिए सोचा. भारतीय जनता पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा दोनों ही दल इस राज्य की अस्मिता से खेल कर रहे हैं. यहां के आदिवासी मूलवासी की भावना को ठेस पहुंचा रहेहैं. आज यहां के स्थानीय युवक जहां बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं, वहीं बाहरी लोगों यहां नौकरी पा रहे हैं. बाबूलाल मरांडी ने आज कई जनसभा कोसंथाली में भी संबोधित किया.
मरांडी ने कहा कि हक, अधिकार और अस्मिता बचाने के लिए झाविमो प्रत्याशी किस्टो सोरेन को वेट देकर विजयी बनायें. सभा में छोटू मुर्मू, अंजला मुर्मू आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










