सभी डोभा पटाल पर वृक्ष लगाना सुनिश्चित करें बीडीओ: डीसी

Updated at : 21 Sep 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
सभी डोभा पटाल पर वृक्ष लगाना सुनिश्चित करें बीडीओ:  डीसी

पाकुड़ : पुराना समाहरणालय स्थित सूचना भवन में मंगलवार को उपायुक्त ए मुथु कुमार की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में उपायुक्त श्री कुमार ने बैठक में मौजूद सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अविलंब मनरेगा मजदूरों का खाता खोलें. साथ ही मजदूरों के संयुक्त खाते […]

विज्ञापन

पाकुड़ : पुराना समाहरणालय स्थित सूचना भवन में मंगलवार को उपायुक्त ए मुथु कुमार की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में उपायुक्त श्री कुमार ने बैठक में मौजूद सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अविलंब मनरेगा मजदूरों का खाता खोलें. साथ ही मजदूरों के संयुक्त खाते को एकल करें. साथ ही इंदिरा आवास योजना की प्रखंड वार समीक्षा करते हुए उन्होंने पदाधिकारियों को फोटो अपलोड करने का निर्देश दिया.

पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि निर्मित डोभा के किनारे अविलंब वृक्ष लगाया जाय. उपायुक्त श्री कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय में पर्याप्त वृक्ष है. जिसे लेकर डोभा के किनारे लगाने का काम करें. इसके अलावे नये डोभा निर्माण को लेकर ग्राम सभा के माध्यम से स्वीकृत कराते हुए कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया. उपविकास आयुक्त लालचंद डाडेल, पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता रास बिहारी सिंह, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता गणेश प्रसाद चौधरी, बीडीओ पूर्णिमा कुमारी, समीर अल्फ्रेड मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola