बीआरपी-सीआरपी महासंघ ने दिया धरना

Updated at : 20 Sep 2016 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
बीआरपी-सीआरपी महासंघ ने दिया धरना

पाकुड़/पाकुड़िया : बीआरपी-सीआरपी महासंघ के बैनर तले झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय के समक्ष मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया गया. गौरतलब हो कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कर्मी संघ द्वारा अपने मांगों के समर्थन में विगत छह दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. जिसका समर्थन करते हुए सोमवार को बीआरपी-सीआरपी महासंघ ने धरना […]

विज्ञापन

पाकुड़/पाकुड़िया : बीआरपी-सीआरपी महासंघ के बैनर तले झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय के समक्ष मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया गया. गौरतलब हो कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कर्मी संघ द्वारा अपने मांगों के समर्थन में विगत छह दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. जिसका समर्थन करते हुए सोमवार को बीआरपी-सीआरपी महासंघ ने धरना दिया है. धरना को संबोधित करते हुए महासंघ के जिला अध्यक्ष साधन कुमार ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा पिछले कई वर्षों से बीआरपी-सीआरपी के लंबित मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है.

इतना ही नहीं मार्च 2016 में हुए समझौते पर किसी भी बिंदू पर अब तक सकारात्मक पहल भी नहीं की गयी है. कहा कि पूर्व से ही शिक्षा परियोजना कर्मी हड़ताल पर हैं. बीआरपी-सीआरपी महासंघ भी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है. मौके पर सचिव अबुल हसनत, महासचिव ऋषि रंजन सिन्हा, झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मी संघ के सचिव गणेश भगत, मुकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

इधर पारा शिक्षकों ने भी मोटरसाइकिल रैली के पश्चात धरना स्थल पर पहुंच कर अपना नैतिक समर्थन दिया है. पाकुड़िया प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के सभी बीआरपी एवं सीआरपी अपने मांगों के समर्थन में सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. संघ के अध्यक्ष संजीव घोष व सचिव धनपति पाल ने बताया कि महासंघ अपनी मांगों को लेकर गंभीर है. मंगलवार को कर्मी गण बीआरसी में ताला जड़ देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola