हरिणडंगा के शिविर में 80 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन
हरिणडंगा के शिविर में 80 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पाकुड़ नगर. इंटीग्रेटेड एक्टिव केस सर्च अभियान के तहत शहर के बाबू पुस्तकालय एवं हरिणडंगा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. इंटीग्रेटेड एक्टिव केस सर्च अभियान के तहत शहर के बाबू पुस्तकालय एवं हरिणडंगा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आदित्य रंजन ने सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की जांच की. गंभीर बीमारियों की जांच के बाद रोगी को सलाह देते हुए सदर अस्पताल रेफर किया. वहीं सामान्य बीमारियों के मरीजों को शिविर में ही जांच करते हुए उपचार किया. जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ एसके झा एवं जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ केके सिंह ने शिविर का निरीक्षण किया. इस दौरान डॉ झा ने भी मरीजों की स्वास्थ्य जांच की. बताया कि शिविर में कुल 80 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola