एक ही रात में दो ट्रांसफॉर्मर चोरी

पाकुड़िया : प्रखंड के बंगाबाड़ी गांव के दर्जनों लोगों ने फ्रेंचाइजी कार्यालय पाकुड़िया के प्रबंधक को आवेदन देकर गांव के दो ट्रांसफॉर्मर की चोरी होने की शिकायत की है. इस बाबत ग्रामीण बाबूलाल हेंब्रम, सिदो हेंब्रम, विशु मरांडी आदि ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास स्थित ट्रांसफॉर्मर तथा विशु मरांडी के घर के […]
पाकुड़िया : प्रखंड के बंगाबाड़ी गांव के दर्जनों लोगों ने फ्रेंचाइजी कार्यालय पाकुड़िया के प्रबंधक को आवेदन देकर गांव के दो ट्रांसफॉर्मर की चोरी होने की शिकायत की है. इस बाबत ग्रामीण बाबूलाल हेंब्रम, सिदो हेंब्रम, विशु मरांडी आदि ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास स्थित ट्रांसफॉर्मर तथा विशु मरांडी के घर के पास स्थित ट्रांसफॉर्मर एक ही रात में चोरी हो गया है. जिस कारण गांव में विद्युत सेवा का परिचालन ठप हो गया है. जिससे दैनिक कार्यों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने विभाग से 10 केबीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




