क्या रोल नंबर से भी देख सकते हैं MP बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट? जानें

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)
MP Board Result 2026: MP बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कुछ ही दिनों में जारी होने वाला है. कैंडिडेट्स एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख सकेंगे. आइए जानते हैं कि रोल नंबर से स्टूडेंट कैसे अपना रिजल्ट चेक करेंगे.
MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट कुछ ही दिनों में जारी होने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स सबसे पहले अपना स्कोर देखना चाहते हैं. अगर आपके पास रोल नंबर है, तो आप आसानी से ऑनलाइन रिजल्ट देख सकते हैं. स्टूडेंट्स MP बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in से रिजल्ट चेक सकते हैं.
MP Board Result 2026: रोल नंबर से ऐसे करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले MP बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर MP Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- रोल नंबर डालकर रजिस्टर करें.
- रोल नंबर डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- अब आपके स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है या वेबसाइट नहीं चल रही है, तो आप एक साधारण मैसेज भेजकर भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं.
- अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं.
- टाइप करें: MPBSE10 (स्पेस) Roll Number (10वीं के लिए)
- या MPBSE12 (स्पेस) Roll Number (12वीं के लिए)
- इसे 56263 नंबर पर भेज दें.
रिजल्ट देखने के बाद क्या करें?
रिजल्ट (MP Board Result 2026) देखने के बाद उसकी Digital Copy या स्क्रीनशॉट जरूर ले लें. फ्यूचर में स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट मिलने तक यह कॉपी बहुत काम आती है. अगर आपको लगता है कि किसी सब्जेक्ट में आपके नंबर कम हैं, तो आप स्क्रूटिनी/ रीचेकिंग के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं, जिसकी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर ही मिल जाती है.
रिजल्ट में क्या-क्या डिटेल्स होती है?
- स्टूडेंट का नाम
- रोल नंबर
- सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
- टोटल मार्क्स
- पास/फेल स्टेटस
- डिवीजन
पास होने के लिए जरूरी मार्क्स
MP बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% मार्क्स लाना जरूरी है. अगर कोई छात्र एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो जाता है, तो वह कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकता है.
यह भी पढ़ें: MP Board 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इन वेबसाइट्स पर करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




