राजस्व वसूली में हजारीबाग खनन विभाग ने मारी बाजी, लक्ष्य से 400 करोड़ ज्यादा वसूली

हजारीबाग जिला खनन विभाग
Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले में खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड राजस्व वसूली कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. निर्धारित लक्ष्य से 400 करोड़ रुपये अधिक वसूली करते हुए जिला राज्य में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. इससे संबंधित खबर नीचे पढ़ें.
हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट
Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग में वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला खनन विभाग ने राजस्व वसूली के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. विभाग ने निर्धारित 1941 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 2341 करोड़ रुपये की वसूली कर रिकॉर्ड कायम किया है. यह लक्ष्य से लगभग 400 करोड़ रुपये अधिक, यानी 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है. राज्य के 24 जिलों में राजस्व संग्रह के मामले में हजारीबाग तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.
10 कोयला कंपनियों से हुई सर्वाधिक वसूली
जिले भर में सबसे अधिक अलग-अलग 10 कोयला खनन कंपनियों से राजस्व की वसूली हुई है. इसमें एनटीपीसी, एनएमएल और उरीमारी का बिरसा सीसीएल प्रोजेक्ट शामिल है. इन कंपनियों ने 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक 34 मिलियन टन से अधिक कोयले का उत्पादन किया है. कोयला उत्पादन के विरुद्ध इन कंपनियों से समय सीमा के भीतर हजारीबाग जिला खनन विभाग ने राजस्व की वसूली की है.
अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई
जिला खनन पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि पूरे सत्र में जिले भर में खनिज संपदाओं के अवैध उत्खनन और ढुलाई के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की गई. इस दौरान कई अवैध खदानों को ध्वस्त किया गया, अवैध माइनिंग एरिया में लगे उपकरण बरामद किए गए, संचालकों के गोदाम एवं नियम विरुद्ध संचालित कार्यालयों को सील किया गया. वहीं, कई संचालकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा गया.
टास्क फोर्स की नियमित बैठक
अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए गठित टास्क फोर्स की नियमित बैठक हो रही हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी अवैध खनन एवं खनिज संपदा की नियम विरुद्ध ढुलाई पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
इसे भी पढ़ें: नालंदा भगदड़ के बाद बाबा बैद्यनाथ मंदिर में हाई अलर्ट, एसपी ने देर रात दो घंटे तक किया निरीक्षण
इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में 2 अप्रैल से चार दिवसीय भव्य पुस्तक मेला, साहित्य और संस्कृति का संगम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




