भुगतान नहीं होने से इंदिरा आवास अधूरा

Updated at : 05 Feb 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
भुगतान नहीं होने से इंदिरा आवास अधूरा

पाकुड़ : प्रखंड के जराकी पंचायत की उदलबनी गांव में वर्ष 2008-9, 2009-10, 2010-11 एवं 2012-13 की 28 इंदिरा आवास अबतक पूर्ण नहीं हुआ है. इस करण भुगतान नहीं होना बताया जा रहा है. लाभुकों को इंदिरा आवास बनाने के लिये दो किस्त की राशि मिली. इससे आवास का निर्माण कार्य लिलंटन तक ही हो […]

विज्ञापन

पाकुड़ : प्रखंड के जराकी पंचायत की उदलबनी गांव में वर्ष 2008-9, 2009-10, 2010-11 एवं 2012-13 की 28 इंदिरा आवास अबतक पूर्ण नहीं हुआ है. इस करण भुगतान नहीं होना बताया जा रहा है. लाभुकों को इंदिरा आवास बनाने के लिये दो किस्त की राशि मिली. इससे आवास का निर्माण कार्य लिलंटन तक ही हो पाया. अंतिम किस्त 4500 रुपये नहीं मिलने से इंदिरा आवास अबतक अधूरा है. सभी परिवार के साथ मिट्टी के कच्चा मकान में रहते हैं.

2008-09 में फाइनल किस्त चांदमुनि मड़ैयान, सुधनी मुर्मू, निर्मला मरांडी, देवी पहाड़िन, दुलकु मुर्मू दुलाड़ बास्की नहीं मिला. दूसरा अग्रिम राशि बांति सोरेन, डतेमय मरांडी और सूरूज हेंब्रम को नहीं मिला. 2009-10 में संगीता हांसदा को फाइनल किस्त मिला. 2010-11 में मचकू बेसरा, पानसुरी हेंब्रम, बहासुरी मुर्मू, पानसुरी हेंब्रम, रागात हेंब्रम, संतोषणी मरांडी, पान हेंब्रम, रानी मुर्मू, नाचोन हांसदा को फाइनल किस्त नहीं मिला है. 2012-13 में फ्रांसिस्का सोरेन, फूलमुनी हांसदा, रोसोमुनी मुर्मू, नाचोन हेंब्रम, डोलोरेस हांसदा, सुनीता बेसरा, सोमा मरांडी को फाइनल भुगतान नहीं हुआ है. मालती मरांडी और मझान मुर्मू को दूसरा किस्त का ही भुगतान नहीं हुआ है.

इधर, बीडीओ विजय कुमार ने कहा कि जांच कर लाभुकों को भुगतान करने का निर्देश संबंधित पंचायत सेवक दिया गया है. वित्तीय वर्ष 2008 से लेकर 2013 तक का इंदिरा आवास की राशि जल्द भुगतान किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola