सड़क दुर्घटना में एक की मौत

महेशपुर : महेशपुर -सोनारपाड़ा मुख्य सड़क पर चापतुड़ा गांव के समीप मंगलवार शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गयी है. उधर एक राहगीर भी जख्मी हो गया है. मृतक की शीनाख्त नहीं हो पायी है. घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह, सअनि तहसीन अहमद खान पुलिस बल के […]
महेशपुर : महेशपुर -सोनारपाड़ा मुख्य सड़क पर चापतुड़ा गांव के समीप मंगलवार शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गयी है. उधर एक राहगीर भी जख्मी हो गया है. मृतक की शीनाख्त नहीं हो पायी है. घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह, सअनि तहसीन अहमद खान पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे व घायल मोटरसाइकिल चालक को सीएचसी महेशपुर इलाज के लिए ले गये. लेकिन इलाज के क्रम में उनकी माैत हो गयी.
जबकि चापतुड़ा निवासी रोबीन लेट 23 वर्ष का बांया पैर टुट गया है. परिजन उसे इलाज के लिए पश्चिम बंगाल ले गये हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल मुरारोई से महेशपुर की ओर आ रही थी. वो काफी तेज रफ्तार में थी. चापतुड़ा गांव के समीप मोटरसाइकल ने रोबीन लेट को घक्का मार दिया. मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे. दुर्घटना के बाद दो लोग भाग निकले. समाचार भेजे जाने के वक्त तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




