हर गांव में जल्द शुरू हों मनरेगा की योजनाएं

हिरणपुर : उपायुक्त दिनेश चंद्र मिश्र ने मंगलवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में प्रखंड में चल रहे योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान बीडीओ को कार्य में लापरवाही को लेकर जम कर फटकार लगायी. डीसी ने प्रखंड व अंचल में कार्यरत कर्मियों की जानकारी लेते हुए उपस्थिति पंजी […]
हिरणपुर : उपायुक्त दिनेश चंद्र मिश्र ने मंगलवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में प्रखंड में चल रहे योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान बीडीओ को कार्य में लापरवाही को लेकर जम कर फटकार लगायी. डीसी ने प्रखंड व अंचल में कार्यरत कर्मियों की जानकारी लेते हुए उपस्थिति पंजी को देखा.
इसके बाद इंदिरा आवास, मनरेगा, वृद्धा व विधवा पेंशन योजना सहित सभी योजनाओं की समीक्षा की. डीसी ने बीडीओ जफर हसनात को वित्तीय वर्ष 2015-16 की योजनाओं के साथ-साथ पूर्व के सभी लंबित आवास निमार्ण कार्य को पूरा करने के निर्देश. उन्होंने मनरेगा योजना के तहत सभी गांव में एक-एक योजना यथाशीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया. कहा : आगामी 15 फरवरी को हिरणपुर प्रखंड परिसर में शिविर लगा कर निःशक्त लोगों की जांच की जायेगी. इस शिविर में चिकित्सक को भी रखने का निर्देश दिया गया. मौके पर बीपीओ अनुपम मिश्रा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




