पार्षद पर गलत लोगों को आवास देने का आरोप

Updated at : 03 Feb 2016 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
पार्षद पर गलत लोगों को आवास देने का आरोप

पाकुड़ : नगर परिषद के वार्ड एक के दर्जनों लोगों ने मंगलवार को उपायुक्त को पत्र देकर वार्ड पार्षद किरण लाल कापरी द्वारा एक ही परिवार के तीन व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिये जाने की शिकायत की है. ग्रामीण फुलकू देवी, हीरा केवट, संजय ठाकुर, लक्ष्मी देवी, वीणा देवी, हेमलता देवी, प्रदीप […]

विज्ञापन

पाकुड़ : नगर परिषद के वार्ड एक के दर्जनों लोगों ने मंगलवार को उपायुक्त को पत्र देकर वार्ड पार्षद किरण लाल कापरी द्वारा एक ही परिवार के तीन व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिये जाने की शिकायत की है. ग्रामीण फुलकू देवी, हीरा केवट, संजय ठाकुर, लक्ष्मी देवी, वीणा देवी, हेमलता देवी, प्रदीप सरदार ने आवेदन में उल्लेख किया है कि हम सभी गरीब परिवार से हैं. वार्ड पार्षद द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए आवेदन की मांग की गयी थी.

लोगों ने वार्ड पार्षद को आवेदन भी दिया था. परंतु नियम को ताक पर रखते हुए पक्का मकान वाले को आवासयोजना का लाभ दिया जा रहा है. एक ही परिवार के तीन-तीन व्यक्तियों को इंदिरा आवास का लाभ दिया गया है. उपायुक्त ने वार्डवासियों की शिकायतों की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola