पाकुड़ में जीजा ने कर दी साले की हत्या

Updated at : 01 Feb 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़ में जीजा ने कर दी साले की हत्या

एक माह पूर्व किया था असीम का अपहरण पाकुड़ : ससुराल पक्ष से तंग आकर बदला लेने के लिए जीजा ने साले की गला दबाकर हत्या कर दी. इसका खुलासा एक माह बाद हुआ है. पुलिस ने आरोपित सलाम शेख को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि सलाम ने अपने 12 वर्षीय साला […]

विज्ञापन

एक माह पूर्व किया था असीम का अपहरण

पाकुड़ : ससुराल पक्ष से तंग आकर बदला लेने के लिए जीजा ने साले की गला दबाकर हत्या कर दी. इसका खुलासा एक माह बाद हुआ है. पुलिस ने आरोपित सलाम शेख को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि सलाम ने अपने 12 वर्षीय साला असीम शेख की गला दबाकर हत्या कर दी. बाद में बड़े साला को फोन कर फिरौती के लिए दो लाख की मांग की.
29 दिसंबर 2015 से ही गायब था असीम : पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी अकलिमा बेवा ने छह जनवरी को थाने में अपने 12 वर्षीय पुत्र असीम शेख के 29 दिसंबर 2015 से ही गायब रहने की शिकायत दर्ज करायी थी. पुलिस ने इस मामले को लेकर सनहा दर्ज किया था.
घटना के सप्ताह भर बाद अपहृत असीम के बड़े भाई जमाल शेख के मोबाइल (फोन नंबर 9939296110) पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदयनारायणपुर निवासी सलाम शेख ने अपने मोबाइल (नंबर 9134662532) से फोन किया और असीम का अपहरण कर पश्चिम बंगाल के बर्दवान स्थित एक होटल में रखे जाने की बात कही. साथ ही उसे मुक्त करने के लिए दो लाख रुपये फिरौती की मांग की.
मोबाइल के सीडीआर से पुलिस पहुंची आरोपित तक : जमाल शेख ने इसकी जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को दी. शेष पेज 15 पर
पाकुड़ में जीजा ने…
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लव कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मोबाइल नंबर का सीडीआर खंगालना शुरू किया. सीडीआर के आधार पर पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदय नारायणपुर निवासी सलाम शेख के घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार किया. पूछताछ में सलाम शेख ने पुलिस को बताया कि असीम उसका साला था. उसकी शादी 10 माह पूर्व हुई थी. असीम शेख के घर शादी के बाद से उनका आना जाना था.
ससुराल पक्ष द्वारा उसे हमेशा पत्नी के माध्यम से तंग किया जाता था. इससे परेशान हो कर उसने बदला लेने को ठाना और 29 दिसंबर को बहला फुसला कर साला असीम शेख को पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाना क्षेत्र के डाक बंगला के समीप सरसों का खेत में ले गया. यहां गमछा से गला दबा कर उसकी हत्या कर दी. सप्ताह दिन बाद रुपये की लालच में आकर उन्होंने अपने बड़ा साला जमाल सेख के मोबाइल पर दो लाख रुपये फिरौती की मांग की. इधर, पुलिस ने गिरफ्तार सलाम शेख को रविवार को जेल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola