69 जविप्र दुकानदारों से पूछा गया स्पष्टीकरण

पाकुड़ : जिले में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा बड़े पैमाने पर उलट-फेर किये जाने का खुलासा पिछले दिनों उपायुक्त के निर्देश पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा चावल वितरण दिवस के मौके पर औचक निरीक्षण के दौरान सामने आया है. मौके पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा सौंपे गये जांच प्रतिवेदन में कुल 69 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों […]
पाकुड़ : जिले में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा बड़े पैमाने पर उलट-फेर किये जाने का खुलासा पिछले दिनों उपायुक्त के निर्देश पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा चावल वितरण दिवस के मौके पर औचक निरीक्षण के दौरान सामने आया है.
मौके पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा सौंपे गये जांच प्रतिवेदन में कुल 69 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा अनियमितता बरते जाने का मामला खुल कर सामने आया है. जांच प्रतिवेदन के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी शशि रंजन ने उपरोक्त सभी दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर अपने पक्ष में साक्ष्य यथा स्टॉक की स्थिति उठाव व वितरण की माह सहित अन्य जानकारी मुहैया कराये जाने का निर्देश दिया है.
दिये गये निर्देश में कहा गया है कि एक सप्ताह के भीतर यदि जन वितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं जमा किये जाने की स्थिति में उनकी अनुज्ञप्ति रद्द कर दी जायेगी. बहरहाल प्रशासन द्वारा इस तरह के शिकंजा कसे जाने के बाद जन वितरण प्रणाली दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




