पटना में पिस्टल की नोंक पर लूट, ज्वेलरी शॉप से ले उड़े सोने-चांदी के गहने, देखिए CCTV फुटेज

Updated:
विज्ञापन

ज्वेलरी शॉप में लूट करते अपराधी

Bihar Crime News: पटना में पिस्टल की नोंक पर अपराधी एक ज्वेलरी शॉप से सोने-चांदी के गहने लूटकर भाग निकले. ज्वेलरी शॉप में सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई. जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने लगभग 4 लाख रुपए की लूट की.

विज्ञापन

Bihar Crime News: पटना के दानापुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया. अब इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज आ गया है. इसमें देखा गया कि कुछ नकाबपोश अपराधी हाथ में पिस्टल लेकर ज्वेलरी शॉप में घुसे. पिस्टल का भय दिखाकर दुकान में रखे सोने-चांदी के जेवरात को एक बोरे में भरा.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान दुकानदार को अपराधी ने पिस्टल के बट से मारा भी और इसके बाद मौके से फरार हो गए. जानकारी के मुताबिक, ज्वेलरी शॉप दानापुर थाना इलाके के आरपीएस काली मंदिर रोड पर है. अपराधियों ने दुकान से लगभग 4 लाख रुपए की लूट की. वारदात के दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की.

दुकानदार ने बताई पूरी घटना

दुकानदार सुमन कुमार ने बताया कि उन्होंने मंगलवार दोपहर दुकान खोली थी. जब दो महिला ग्राहक सामान देख रही थीं, तभी दो बाइक और एक स्कूटी पर सवार चार युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसे. अंदर आते ही बदमाशों ने पिस्टल तान दी और लूटपाट शुरू कर दी. अपराधियों में से दो ने हेलमेट और दो ने मास्क पहन रखा था. विरोध करने पर बदमाशों ने सिर पर पिस्टल के बट से वार किया.

बदमाशों ने दुकान के काउंटर का शीशा तोड़कर वहां रखे जेवरात और गोदरेज से सोने-चांदी के गहने एक प्लास्टिक के बोरे में भर लिए. साथ ही काउंटर से पांच हजार रुपए नगद भी लूट लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर फरार हो गए.

पूरी घटना दुकान में लगे CCTV में कैद

पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. हैरानी की बात यह है कि जिस वक्त अपराधी इस लूट को अंजाम दे रहे थे, उसी समय वरीय पुलिस अधिकारी महज कुछ दूरी पर ढिबरा मोड़ स्थित एटीएम लूट मामले की छानबीन कर रहे थे. सूचना मिलते ही एएसपी शिवम धाकड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए.

Also Read: पटना-गया-धनबाद रूट पर चलेगी फास्ट मेमू ट्रेन, अमृत भारत जैसी मिलेगी फैसिलिटी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन