ईमानदारीपूर्वक कार्य करें रेलकर्मी
Updated at : 16 Jan 2016 9:08 AM (IST)
विज्ञापन

बुकिंग काउंटर, स्टेशन कार्यालय, पूछताछ केन्द्र, रेलवे क्वार्टर आदि का जायजा लिया पाकुड़ : हावड़ा रेल डिविजन के डीआरएम डॉ आर बद्रीनारायण ने शुक्रवार को पाकुड़ स्टेशन का निरीक्षण किया. क्रम में डीआरएम बारी-बारी से स्टेशन के बुकिंग काउंटर, स्टेशन कार्यालय, पूछताछ केन्द्र, रेलवे क्वार्टर आदि का जायजा लिया. उन्होंनेे स्टेशन की साफ-सफाई को लेकर […]
विज्ञापन
बुकिंग काउंटर, स्टेशन कार्यालय, पूछताछ केन्द्र, रेलवे क्वार्टर आदि का जायजा लिया
पाकुड़ : हावड़ा रेल डिविजन के डीआरएम डॉ आर बद्रीनारायण ने शुक्रवार को पाकुड़ स्टेशन का निरीक्षण किया. क्रम में डीआरएम बारी-बारी से स्टेशन के बुकिंग काउंटर, स्टेशन कार्यालय, पूछताछ केन्द्र, रेलवे क्वार्टर आदि का जायजा लिया.
उन्होंनेे स्टेशन की साफ-सफाई को लेकर स्टेशन प्रबंधक को विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. कहा कि रेलकर्मी इमानदारीपूर्वक अपना काम करें. स्टेशन पर यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इस पर प्रबंधन विशेष ध्यान दें. डीआरएम ने स्टेशन परिसर में बेहतर व्यवस्था को लेकर वरीय से पहल करने की बात भी कही. वहीं वार्ड पार्षद बेला मजूमदार ने डीआरएम को बुके देकर स्वागत किया.
सब-वे कार्य का भी लिया जायजा
रेलवे फाटक के समीप रेलवे द्वारा चल रहे सब-वे कार्य का भी निरीक्षण किया. क्रम उन्होंने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का आदेश दिया तथा संवेदक को कई दिशा-निर्देश भी दिये. डीआरएम ने कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी.
सूचना पर स्टेशन प्रबंधन रेस, चकाचक बना दिया स्टेशन
डीआरएम के आने की सूचना से पूर्व ही स्टेशन प्रबंधक द्वारा स्टेशन को चकाचक कर दिया गया. स्टेशन में साफ-सफाई से लेकर सभी व्यवस्था प्रतिदिन से कुछ अलग ही दिखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




