कौन हैं कूपर कोनोली, जिसने अकेले पंजाब को दिला दी जीत, डेब्यू मैच में बना डाला रिकॉर्ड

Updated:
विज्ञापन
Cooper Connolly

कूपर कोनोली अर्धशतक बनाने के बाद जश्न मनाते हुए, फोटो पीटीआई

Cooper Connolly: आईपीएल 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. जिसमें कूपर कोनोली की तूफानी 72 रनों की पारी के दम पर पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हरा दिया.

विज्ञापन

Cooper Connolly: कूपर कोनोली ने अपने डेब्यू आईपीएल मैच में कोनोली ने 44 गेंदों का सामना कर 72 रनों की विस्फोटक पारी खेली. जिसमें उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के जमाए. कोनोली को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ दी मैच भी दिया गया.

कौन हैं कूपर कोनोली?

कूपर कोनोली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं और बैटिेंग ऑलराउंडर हैं. बाएं हाथ से बैटिंग और बाएं हाथ से ऑर्थोडॉक्स बॉल डालते हैं. 2022 में अंडर 19 ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए कप्तान कर चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के अब तक एक टेस्ट, 8 वनडे और 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने टेस्ट में 4 रन, वनडे में 94 रन और 6 विकेट लिए हैं. टी20 में 28 रन और 3 विकेट ले चुके हैं. जबकि आईपीएल में अपने पहले ही मैच में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली.

पंजाब किंग्स ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा

कूपर कोनोली को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 निलामी में 3 करोड़ रुपये में खरीदा. पंजाब के चीफ कोच रिकी पोंटिंग कूपर कोनोली को बहुत पसंद करते हैं. पोंटिंग के कहने पर ही पंजाब ने उन्हें अपनी टीम में शामिल भी किया है.

आईपीएल डेब्यू में कूपर कोनोली ने बना डाला रिकॉर्ड

कूपर कोनोली ने डेब्यू आईपीएल मुकाबले में गुजरात के खिलाफ 72 रन की पारी खेलकर रिकॉर्ड बना डाला. डेब्यू आईपीएल मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी में कोनोली टॉप 5 में शामिल हो गए हैं.

आईपीएल डेब्यू पारी में टॉप स्कोर

158* – ब्रैंडन मैकुलम (केकेआर) बनाम आरसीबी, 2008
116* – माइकल हसी (सीएसके) बनाम पंजाब किंग्स, 2008;
84* – शॉन मार्श (पंजाब किंग्स) बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2008;
73 – काइल मेयर्स (एलएसजी) बनाम डीसी, 2023;
72* – कूपर कॉनॉली (पीबीकेएस) बनाम जीटी, 2026*

पंजाब और गुजरात मैच पर एक नजर

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने टॉस जीता और बॉलिंग करने का फैसला किया. शुभमन गिल 39, जोस बटलर 38, ग्लेन फिलिप्स 25, साई सुदर्शन 13 और वाशिंगटन सुंदर की 18 रन की पारी के दम पर गुजरात ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाया. जवाब में पंजाब की टीम ने कोनोली के 72 रनों की पारी के दम पर 7 विकेट खोकर 19.1 ओवर में 165 रन बनाकर मैच जीत लिया. पंजाब की ओर से कोनोली के अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 37 श्रेयस अय्यर 18 और जेवियर बार्टलेट ने 11 रन की पारी खेली. पंजाब की ओर से विजयकुमार वैशाक 3 और युजवेंद्र चहल ने दो विकेट चटकाए. जबकि गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्ण ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए.

ये भी पढ़ें: PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने लड़खड़ाते हुए दर्ज की जीत, कॉनोली कूपर ने खेली 72 रनों की पारी

मैदान पर दर्द से तड़पे श्रेयस अय्यर, अपने ही खिलाड़ी के तेज शॉट से आई गंभीर चोट

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola