मुख्य आरोपित की बाइक समेत नकदी जब्त
Updated at : 16 Jan 2016 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

महेशपुर : थाना क्षेत्र के बलियाड़ गाड़ मोड़ पर बीते गुरुवार को 43 हजार की लूट मामले में देर रात पुलिस छापेमारी कर मुख्य आरोपित सद्दाम मियां के घर से लूट में उपयोग में लायी गयी पल्सर मोटरसाइकिल सहित 3650 रुपये बरामद किया है. इसकी जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी नवनीत हेंब्रम ने बताया कि […]
विज्ञापन
महेशपुर : थाना क्षेत्र के बलियाड़ गाड़ मोड़ पर बीते गुरुवार को 43 हजार की लूट मामले में देर रात पुलिस छापेमारी कर मुख्य आरोपित सद्दाम मियां के घर से लूट में उपयोग में लायी गयी पल्सर मोटरसाइकिल सहित 3650 रुपये बरामद किया है.
इसकी जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी नवनीत हेंब्रम ने बताया कि मामले में सद्दाम मियां के अलावा एक अन्य की भी पहचान कर ली गयी है. उसे भी जल्द पकड़ लिया जायेगा. थाना प्रभारी उज्जवल कुमार साह ने बताया कि मुख्य आरोपित सद्दाम मियां का आपराधिक रिकार्ड रहा है. वह साहिबगंज में कांड संख्या 30/2014 में हत्या का मुख्य आरोपित भी है और वह जेल की सजा भी काट चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




