बांसलोई नदी में मिला अज्ञात शव बंगाल के पार्थो का निकला

Updated at : 15 Jan 2016 3:06 AM (IST)
विज्ञापन
बांसलोई नदी में मिला अज्ञात शव बंगाल के पार्थो का निकला

परिजनों ने की पहचान महेशपुर : महेशपुर थाना क्षेत्र के गढ़वाड़ी गांव समीप, विगत बुधवार को बांसलोई नदी से बरामद अज्ञात शव की पहचान पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान निवासी पार्थो बनर्जी (46 वर्ष) के रूप में हुई है. बंगाल से आये उनके परिजनों ने बताया कि वे 10 जनवरी को घर से निकले थे. उन्हें […]

विज्ञापन
परिजनों ने की पहचान
महेशपुर : महेशपुर थाना क्षेत्र के गढ़वाड़ी गांव समीप, विगत बुधवार को बांसलोई नदी से बरामद अज्ञात शव की पहचान पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान निवासी पार्थो बनर्जी (46 वर्ष) के रूप में हुई है. बंगाल से आये उनके परिजनों ने बताया कि वे 10 जनवरी को घर से निकले थे. उन्हें मिर्गी की बीमारी थी.
नदी में शौच करने के क्रम में वे बीमारी की चपेट में आये होंगे और उनकी मौत हो गयी होगी. वादी के साथ आये उनके बहनोई नितानन्दो मुखर्जी ने शव की पहचान की. वहीं शव की शिनाख्त हो जाने के बाद महेशपुर थाने में एक यूडी मामला- 1/16 दिनांक -13/1/16 दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु गुरुवार पाकुड़ भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola