आइटीडीए निदेशक ने सूकर पालन योजना का किया निरीक्षण

Updated at : 10 Jan 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
आइटीडीए निदेशक ने सूकर पालन योजना का किया निरीक्षण

पाकुड़ : आइटीडीए निदेशक लालचंद डाडेल ने शनिवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के नवाडीह पंचायत अंतर्गत सृष्टि सेवा संस्थान बैंक कॉलोनी पाकुड़ द्वारा वन बंधु योजना तहत किये जा रहे सूकर पालन योजना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र का भी भ्रमण किया. साथ ही ग्रामीणों से मुलाकात कर वन बंधु योजना के […]

विज्ञापन

पाकुड़ : आइटीडीए निदेशक लालचंद डाडेल ने शनिवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के नवाडीह पंचायत अंतर्गत सृष्टि सेवा संस्थान बैंक कॉलोनी पाकुड़ द्वारा वन बंधु योजना तहत किये जा रहे सूकर पालन योजना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र का भी भ्रमण किया. साथ ही ग्रामीणों से मुलाकात कर वन बंधु योजना के तहत मिल रहे लाभ की भी जानकारी ली.

उन्होंने संस्था के सदस्यों को योजना को धरातल पर उतारे जाने को लेकर भी कई दिशा-निर्देश दिये. मौके पर कनीय अभियंता चंद्रेश्वर तिवारी, संस्था के अध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार ठाकुर, सचिव सुशांत कुमार सिंह, रामधन मुर्मू, अभिजीत घोष, मोहन घोष सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola