BCCI ने श्रेयस अय्यर पर क्यों लगाया 12 लाख रुपये का जुर्माना, PBKS vs GT मैच में क्या हुआ था?

श्रेयस अय्यर को कुछ समझाते हुए मार्कस स्टोइनिस, फोटो पीटीआई
BCCI Fine Shreyas Iyer: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर बीसीसीआई ने 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
BCCI Fine Shreyas Iyer: बीसीसीआई ने अय्यर पर धीमी ओवर रेट के कारण कार्रवाई की है. मंगलवार को न्यू चंडिगढ़ में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया था. जिसमें कप्तान अय्यर पर धीमा ओवर का आरोप लगा. कल खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में जीत से शुरुआत की.
पंजाब किंग्स का इस सत्र का पहला अपराध
आईपीएल ने कहा, आईपीएल की न्यूनतम ओवर रेट से जुड़ी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत पंजाब किंग्स का इस सत्र का पहला अपराध था. इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.
कूपर कोनोली की तूफानी पारी से पंजाब ने गुजरात को हराया
तेज गेंदबाज वैशाक विजयकुमार और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मिलकर पांच विकेट लिए, जिससे पंजाब ने गुजरात टाइटंस को छह विकेट पर 162 रन पर रोक दिया. पंजाब ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कूपर कॉनली ने 44 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.
ये भी पढ़ें: कौन हैं कूपर कोनोली, जिसने अकेले पंजाब को दिला दी जीत, डेब्यू मैच में बना डाला रिकॉर्ड
PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने लड़खड़ाते हुए दर्ज की जीत, कॉनोली कूपर ने खेली 72 रनों की पारी
मैदान पर दर्द से तड़पे श्रेयस अय्यर, अपने ही खिलाड़ी के तेज शॉट से आई गंभीर चोट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










