शातिर अपराधियों पर थाना प्रभारी रखें नजर : एसपी

Updated at : 11 Dec 2015 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
शातिर अपराधियों पर थाना प्रभारी रखें नजर : एसपी

पाकुड़ : एसपी अजय लिंडा ने अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की. श्री लिंडा ने अपराध गोष्ठी में मौजूद सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया. खास कर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में समय-समय पर एलआरपी अभियान चलाये जाने पर […]

विज्ञापन

पाकुड़ : एसपी अजय लिंडा ने अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की. श्री लिंडा ने अपराध गोष्ठी में मौजूद सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया. खास कर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में समय-समय पर एलआरपी अभियान चलाये जाने पर भी जोर दिया. इससे पूर्व उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीनों चरण में संपन्न हुए चुनाव की समीक्षा की.

साथ ही लिट्टीपाड़ा के बूथ संख्या 124 तथा अमड़ापाड़ा के बूथ संख्या 122 पर शुक्रवार को कराये जाने वाले पुनर्मतदान पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया. साथ ही अागामी 13 दिसंबर से कृषि उत्पादन बाजार समिति पाकुड़ में बनाए गए मतगणना हॉल में मतगणना के दौरान विशेष चौकसी बरतने सहित मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने को लेकर कई दिशा-निर्देश भी दिये.

इसके अलावे जिले भर में शातिर अपराधियों पर नजर रखने, तीन साल तक पुराने मामले की समीक्षा व फरार वारंटी के विरुद्ध कुर्की जब्ती निकाले जाने संबंधित निर्देश भी दिये. अपराध गोष्ठी के दौरान 64 मामले आये जिसमें सामान्य हत्या 1, गृहभेदन 1, चोरी 4, दंगा 1, सामान्य अपहरण 2, दुष्कर्म 3, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1, ठगी-जालसाजी 2, दहेज अधिनियम 1, एसटीएससी 1, महिला प्रताड़ना 2, मोटरसाईिकल दुर्घटना 10, छेड़खानी 1 व विविध 31 मामले शामिल हैं. वहीं गोष्ठी के दौरान 71 मामले का निष्पादन किया गया.

मौके पर एसडीपीओ किशोर कौशल, डीएसपी मुख्यालय नवनीत हेम्ब्रम, पुलिस निरीक्षक एसएस तिवारी, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, बाबूवंशी साव, बीके सिंह, संतोष कुमार, खद्दी कुजूर, उज्ज्वल कुमार साह, शैलेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola