फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में 100 अंक, देखें राजस्थान बोर्ड टॉपर दिव्या भादू की मार्कशीट
Published by : Ravi Mallick Updated At : 02 Apr 2026 7:09 AM
राजस्थान बोर्ड 12वीं की टॉपर दिव्या की फोटो और बैकग्राउंड में उनकी मार्कशीट
Rajasthan Board 12th Topper 2026 Marksheet: राजस्थान बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी हो गया है. इसमें सीकर जिला के लोसल की रहने वाली दिव्या भादू ने टॉप किया है. दिव्या को 500 में से 499 मार्क्स मिले हैं. दिव्या की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
Rajasthan Board 12th Topper 2026 Marksheet: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है और इस बार टॉप करने वाली छात्रा ने शानदार प्रदर्शन करके सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. सीकर जिले के लोसल की रहने वाली दिव्या भादू ने सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं. इतने शानदार अंक लाकर दिव्या ने पूरे राजस्थान में पहला स्थान हासिल किया है. उनकी मार्कशीट भी सामने आ गई है, जिसमें अलग-अलग विषयों में मिले अंक देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने कितनी मेहनत की है.
दिव्या भादू को मिले 500 में से 499 अंक
मार्कशीट के अनुसार दिव्या भादू का रोल नंबर 2713560 है और उन्होंने शेखावाटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लोसल से परीक्षा दी थी. कुल मिलाकर उन्हें 500 में से 499 अंक मिले हैं. इसके साथ ही उनका प्रतिशत 99.80% दर्ज किया गया है. रिजल्ट में उनका डिवीजन फर्स्ट डिवीजन बताया गया है. इतनी शानदार उपलब्धि के बाद दिव्या का नाम पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया है.
Rajasthan Board 12th Topper 2026 Marksheet

हिंदी और अंग्रेजी में भी शानदार प्रदर्शन
दिव्या ने भाषा विषयों में भी बेहतरीन अंक हासिल किए हैं. हिंदी (कंपल्सरी) में उन्हें 99 अंक मिले हैं. वहीं अंग्रेजी (कंपल्सरी) में उन्होंने पूरे 100 अंक हासिल किए हैं. इससे साफ है कि उन्होंने केवल साइंस विषयों में ही नहीं बल्कि भाषा विषयों में भी मजबूत पकड़ दिखाई है.
फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में पूरे 100 अंक
मार्कशीट में सबसे खास बात यह है कि दिव्या को साइंस के तीनों प्रमुख विषयों में पूरे अंक मिले हैं. फिजिक्स में थ्योरी और प्रैक्टिकल मिलाकर उन्हें 100 अंक दिए गए हैं. इसी तरह केमिस्ट्री और बायोलॉजी में भी उन्हें 100-100 अंक मिले हैं. इन विषयों में थ्योरी में 70 और प्रैक्टिकल में 30 अंक दर्ज हैं. इस तरह तीनों विषयों में परफेक्ट स्कोर ने उनके कुल अंकों को लगभग पूर्ण बना दिया.
दिव्या भादू के पिता का नाम सुजा राम भादू और माता का नाम द्रोपदी देवी है. उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ स्कूल में भी खुशी का माहौल है. शेखावाटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए भी यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. दिव्या की मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया है कि लगातार पढ़ाई और सही तैयारी से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है. अब उनकी इस उपलब्धि से दूसरे छात्र भी प्रेरणा ले रहे हैं.
यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में दीपिका ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










