डीलर ने लाभुकों का कार्ड फाड़ा

Updated at : 05 Dec 2015 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
डीलर ने लाभुकों का कार्ड फाड़ा

पाकुड़ : सदर प्रखंड के संग्रामपुर के कुलापहाड़ी के डीलर एजाजुल विश्वास द्वारा कार्डधारियों के कार्ड फाड़ दिये जाने को लेकर कार्डधारियों ने जमकर हंगामा किया तथा डीलर के खिलाफ नारेबाजी की. आक्रोशित कार्डधारियों ने उपायुक्त पाकुड़ से मिलकर डीलर को निलंबित करने की मांग की. शुक्रवार को हबीबुर रहमान के नेतृत्व में कार्डधारी नूरनबी […]

विज्ञापन
पाकुड़ : सदर प्रखंड के संग्रामपुर के कुलापहाड़ी के डीलर एजाजुल विश्वास द्वारा कार्डधारियों के कार्ड फाड़ दिये जाने को लेकर कार्डधारियों ने जमकर हंगामा किया तथा डीलर के खिलाफ नारेबाजी की.
आक्रोशित कार्डधारियों ने उपायुक्त पाकुड़ से मिलकर डीलर को निलंबित करने की मांग की. शुक्रवार को हबीबुर रहमान के नेतृत्व में कार्डधारी नूरनबी शेख, विच्छोद शेख, निकतार शेख, अहमद शेख, राजेश सहनी, जहांनारा बेवा, अनारूल हक, कलाम शेख सहित दर्जनों ग्रामीणों ने उपायुक्त से मुलाकात की एवं शिकायत पत्र भी सौंपा. ग्रामीणों ने बताया कि हमलोग राशन व किरासन लेने के लिए कुलापहाड़ी के डीलर एजाजुल विश्वास के पास गए थे.
डीलर द्वारा नवंबर का अनाज दिसंबर में वितरण कर रहा था. इस पर हमलोगों ने जब डीलर को अक्टूबर व नवंबर का अनाज देने की मांग की तो डीलर द्वारा अनारूल हक, कलाम शेख, साईमा बीबी एवं सलाम शेख का कार्ड हाथ से छिन कर फाड़ दिया तथा झुठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे. ग्रामीणों ने उपायुक्त से उक्त डीलर को निलंबित करने की मांग की है. वहीं उपायुक्त सुलसे बखला ने कहा कि मामले की जांच करायी जायेगी. दोषी होने पर कार्रवाई की जायेगी.
डीलर ने कहा
संग्रामपुर के कुलापहाड़ी के डीलर एजाजुल विश्वास ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा लगाये गये आरोप बेबुनियाद है. बिना वजह फंसाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola