दादपुर में 61 लोगों ली झारखंड मजदूर संघ की सदस्यता

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Oct 2024 5:56 PM

विज्ञापन

झारखंड मजदूर संघ की ओर से सोमवार को सदर प्रखंड के दादपुर पंचायत में सदस्यता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. झारखंड मजदूर संघ की ओर से सोमवार को सदर प्रखंड के दादपुर पंचायत में सदस्यता अभियान चलाया गया. इस अवसर पर झारखंड मजदूर संघ के महासचिव राजकुमार यादव मौजूद थे. इस दौरान 61 लोगों ने झारखंड मजदूर संघ की सदस्यता ली. संघ के महासचिव श्री यादव ने उन्हें सदस्यता दिलायी. कहा कि संघ मजदूरों के हित व रोजगार को लेकर हमेशा तत्पर रहती है. एकजुट होकर ही हम शोषण के खिलाफ आवाज उठाकर अपना हक और अधिकार ले पाएंगे. वहीं विधानसभा प्रभारी बबलू यादव ने कहा कि किसान व मजदूर के लिए कोई भी पार्टी आगे नहीं आ रही है. उन्होंने मजदूरों से अपने हक व अधिकार के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया. कालू घोष, अनिता देवी, गोपाल घोष, ममता देवी, विभीषण घोष, ओविता देवी, आलती देवी, संजीत घोष, रूहित घोष, लड्डू घोष सहित 61 लोगों ने संघ की सदस्यता ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola