सस्टिर वालसा के हत्यारों को उम्र कैद

Updated at : 16 Oct 2015 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
सस्टिर वालसा के हत्यारों को उम्र कैद

पाकुड़ : सिस्टर वालसा जॉन की हत्या में शामिल 16 दोषियों को शुक्रवार आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी़ पाकुड़ के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने खुली अदालत में दोषियों को सजा सुनायी़ दोषियों पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया गया है़ सभी को 13 अक्तूबर को दोषी करार […]

विज्ञापन

पाकुड़ : सिस्टर वालसा जॉन की हत्या में शामिल 16 दोषियों को शुक्रवार आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी़ पाकुड़ के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने खुली अदालत में दोषियों को सजा सुनायी़ दोषियों पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया गया है़ सभी को 13 अक्तूबर को दोषी करार दिया गया था़ सजा सुनाये जाने के बाद सभी दोषियों को जेल भेज दिया गया़ अदालत में जुटी थी भीड़ सजा सुनाये जाने को लेकर शुक्रवार को सिविल कोर्ट में बड़ी संख्या में लोग जुट गये थे़

बड़ी भीड़ के कारण अदालत की सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी़ शाम करीब 4:30 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम ओम प्रकाश श्रीवास्तव की अदालत ने सभी 16 दोषियों को सजा सुनाने की प्रक्रिया शुरू की़ आइपीसी की धारा 147 के अंतर्गत दो-दो वर्ष की सजा, धारा 148 के तहत तीन-तीन वर्ष, धारा 460 के तहत 10-10 साल व प्रत्येक अभियुक्त को दो-दो हजार का जुर्माना, धारा 458 के अंतर्गत सभी दोषियों को 10-10 वर्ष की सजा और दो-दो हजार का जुर्माना, धारा 120 बी के अंतर्गत 10-10 वर्ष और 10-10 हजार का जुर्माना, धारा 302/ 149 के अंतर्गत आजीवन कारावास और 10-10 हजार का जुर्माना और धारा 17 सीएलए के अंतर्गत दो-दो वर्ष की सजा और दो-दो हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनायी गयी़ सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola