सजा की बिंदु पर सुनवाई आज

Updated at : 16 Oct 2015 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
सजा की बिंदु पर सुनवाई आज

पाकुड़. चर्चित सिस्टर वालसा हत्याकांड में कुल 16 आरोपित अभियुक्तों को दोषी करार मामले में शुक्रवार को जिला सत्र एवं न्यायाधीश प्रथम ओम प्रकाश श्रीवास्तव की न्यायालय में सजा की बिंदु पर सुनवाई होगी. सिस्टर वालसा की हत्या अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पचुवाड़ा में 15 नवंबर 2011 की रात्रि तेज धारदार हथियार से कर दी […]

विज्ञापन

पाकुड़. चर्चित सिस्टर वालसा हत्याकांड में कुल 16 आरोपित अभियुक्तों को दोषी करार मामले में शुक्रवार को जिला सत्र एवं न्यायाधीश प्रथम ओम प्रकाश श्रीवास्तव की न्यायालय में सजा की बिंदु पर सुनवाई होगी. सिस्टर वालसा की हत्या अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पचुवाड़ा में 15 नवंबर 2011 की रात्रि तेज धारदार हथियार से कर दी गयी थी. मामले को लेकर कटहलडीह निवासी सोनाराम हेंब्रम के फर्द बयान पर थाना में कांड संख्या 75/11 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

उपरोक्त मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से कुल 23 गवाहों का परीक्षण किया गया. उपरोक्त मामले में हत्याकांड में शामिल पाइसिल हेम्ब्रम, प्रेम तूरी, एडमिन मुर्मू, ताला हेम्ब्रम, राकेश तूरी, प्रधान मुर्मू, रंजन मरांडी, मुंशी मरांडी, नाजिर सोरेन, बबलु मुर्मू पिता रामलाल मुर्मू, राजू मुर्मू, बबलु मुर्मू पिता होपना मुर्मू, जयराम मरांडी, सुरेश मुर्मू, जितेन बास्की व साहेबराम मड़ैया को जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम ओम प्रकाश श्रीवास्तव की अदालत ने दोषी करार दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola