पुल निर्माण कंपनी से मांगी थी लेवी
Updated at : 07 Oct 2015 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : नक्सली के नाम पर विभिन्न कंस्ट्रक्शन कंपनियों से लेवी वसूलने की घटना में शामिल दो सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले की जानकारी देते हुए मंगलवार को एसडीपीओ किशोर कौशल ने अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को बताया कि पिछले कुछ दिनों से नक्सली के नाम पर लिट्टीपाड़ा, […]
विज्ञापन
पाकुड़ : नक्सली के नाम पर विभिन्न कंस्ट्रक्शन कंपनियों से लेवी वसूलने की घटना में शामिल दो सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले की जानकारी देते हुए मंगलवार को एसडीपीओ किशोर कौशल ने अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को बताया कि पिछले कुछ दिनों से नक्सली के नाम पर लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा, महेशपुर आदि क्षेत्र में काम कर रहे विभिन्न कंस्ट्रक्शन कंपनी से लेवी वसूलने का काम किये जाने सूचना थी.
विगत 29 सितंबर को लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-कुंजबोना पथ पर चल रहे निर्माण कार्य व पुल निर्माण कार्य करा रहे कंपनी से उनके मोबाइल फोन पर पांच लाख रुपये की मांग की गई थी. जिसके बाद उक्त मामले को लेकर थाना कांड संख्या 56/15 भादवि की धारा 387/34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन कर रही थी.
अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र से धराया युवक
पुलिस ने उपरोक्त दोनों युवकों को छापेमारी कर अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के सलपतरा से गिरफ्तार किया है. उपरोक्त युवकों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को अपनी जाल बीननी पड़ी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




