दो पक्षों में मारपीट अलग-अलग मामला दर्ज
Updated at : 07 Oct 2015 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के हिसाबी राय ने थाने में आवेदन देकर पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष सोमनाथ घोष पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है. आवेदन में उल्लेख किया गया है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बीते सोमवार की रात्रि 10 बजे रेलवे फाटक पर गंदे नाली का पानी एवं कूडा-कचड़ा सफाई कार्य […]
विज्ञापन
पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के हिसाबी राय ने थाने में आवेदन देकर पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष सोमनाथ घोष पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है. आवेदन में उल्लेख किया गया है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बीते सोमवार की रात्रि 10 बजे रेलवे फाटक पर गंदे नाली का पानी एवं कूडा-कचड़ा सफाई कार्य नगर परिषद के कर्मियों द्वारा कियाजा रहा था.
नशे में धुत्त हो कर पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष सोमनाथ घोष वहां पहुंच कर गाली गलौज व मारपीट करने लगे. पुलिस कांड संख्या 394/15 भादवि की धारा 323, 506, 504, 341,34 भादवि के तहत सोमनाथ घोष पर दर्ज किया है. वहीं पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष सोमनाथ घोष ने थाने में आवेदन देकर उल्लेख किया है कि मंगलवार की सुबह 9:45 मिनट में अपना घर जा रहा था. रेलवे फाटक बंद होने के कारण खड़ा था.
अचानक हिसाबी राय ने रड़ से मारने लगा. उसी दौरान कुंवर सिंह सहित 10-12 लोग जान मारने की नियत से हमला कर दिया. जिससे वे बुरी तरह घायल हो गया. पुलिस ने कांड संख्या 395/15 भादवि की धारा 341, 323, 379, 506,34 आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं पाकुड़ पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




