लोगों को दी गयी कानून की जानकारी

Updated at : 02 Sep 2015 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों को दी गयी कानून की जानकारी

पाकुड़ : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रखंड कार्यालय परिसर में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. आयोजित शिविर में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव रंजन, सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन प्रो शंभु प्रसाद यादव, स्थायी लोक अदालत के सदस्य प्रो त्रिवेणी प्रसाद भगत, बीडीओ शिवाजी भगत मुख्य रूप से मौजूद […]

विज्ञापन

पाकुड़ : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रखंड कार्यालय परिसर में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. आयोजित शिविर में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव रंजन, सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन प्रो शंभु प्रसाद यादव, स्थायी लोक अदालत के सदस्य प्रो त्रिवेणी प्रसाद भगत, बीडीओ शिवाजी भगत मुख्य रूप से मौजूद थे.

इस दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव रंजन ने उपस्थित लोगों को कानून की जानकारी दी. बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जिले के प्रखंडों व पंचायतों में शिविर लगा कर गरीबों व छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क कानून की जानकारी दी जाती है. लोक अदालत के माध्यम से छोटे-छोटे घरेलू झगड़े को सुलह-समझौता कर निबटाया जाता है. कहा कि गांव में किसी प्रकार की समस्या होने पर सीधे पीएलवी से संपर्क करें. ताकि समस्याओं का समाधान हो सके. शिविर में प्रो त्रिवेणी प्रसाद भगत, प्रो शंभु प्रसाद यादव, बीडीओ शिवाजी भगत आदि ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola