5,800mAh बैटरी और वीगन लेदर फिनिश के साथ आया रेडमी का नया फोन, जानें फीचर्स

Redmi Note 15 SE 5G (Photo: Xiaomi)
Redmi Note 15 SE 5G भारत में एंट्री कर चुका है. इसमें दमदार बैटरी, ब्राइट डिस्प्ले और स्टाइलिश डिजाइन मिलता है. इस फोन की बिक्री 7 अप्रैल से Flipkart और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू हो जाएगी. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और प्राइस.
Redmi Note 15 SE 5G को गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह हाल ही में आए Redmi Note 15 5G का एक खास एडिशन है. यह नया स्मार्टफोन जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी ने इसे तीन स्टाइलिश कलर ऑप्शन और तीन अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है. आइए जानते हैं इस फोन के खास फीचर्स और कब से आप इसे खरीद पाएंगे.
Redmi Note 15 SE 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
- डिस्प्ले: 6.77 इंच का डिस्प्ले है जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. डिस्प्ले में 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है.
- चिपसेट: Snapdragon 6 Gen 3
- रैम : 8GB तक
- स्टोरेज: 256GB तक
- ओएस: Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2
- वॉटरप्रूफ रेटिंग्स : IP65 + IP66
- कैमरा: 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर
- फ्रंट कैमरा: 20MP
- बैटरी: 5,800mAh
- चार्जिंग: 45W
Redmi Note 15 SE 5G की कीमत और उपलब्धता
भारत में इसकी कीमत ₹19,999 से शुरू होती है. इसमें आपको 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. वहीं, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹21,999 में आता है. जो लोग ज्यादा स्टोरेज चाहते हैं, उनके लिए 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल ₹23,999 में उपलब्ध है.
अच्छी बात ये है कि कंपनी कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹2,000 का डिस्काउंट भी दे रही है. सेल की बात करें तो ये फोन 7 अप्रैल से Flipkart और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा. Redmi Note 15 SE 5G को तीन कलर्स में लाया गया है. इसे Carbon Black, Crimson Reserve (Red) और Frosted White में लिया जा सकेगा.
यह भी पढ़ें: सेल्फी मिरर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Realme 16 5G, मिलेगी 7000mAh की बैटरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




