अप्रैल में सताएगी गर्मी, आंधी-बारिश की चेतावनी नहीं, चढ़ेगा पारा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather Update: बिहार के लोगों को अप्रैल महीने में गर्मी सताएगी. मौसम विभाग की माने तो, आंधी-बारिश का दौर थमा हुआ रहेगा. इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. हीट वेव चलने की भी संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

Bihar Weather Update: बिहार में मार्च महीने में आंधी-बारिश का दौर चला. ठनका गिरने की वजह से कई लोगों की मौत भी हो गई. लेकिन अब आंधी या फिर बारिश का दौर थमने वाला है. मौसम विभाग की माने तो, अप्रैल महीने में मौसम शुष्क बना रह सकता है और लोगों को गर्मी सताने वाली है. राज्य का तापमान चढ़ने की भी संभावना जताई गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

राज्य में कैसा रहेगा तापमान?

मौसम विभाग की माने तो, राज्य में अप्रैल में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रहने की संभावना है. इस दौरान अलग-अलग हिस्सों में 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहेगा. जबकि साउथ बिहार के कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंचने की आशंका है.

राज्य में अगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य के अनेक भागों के अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है. ऐसे में अप्रैल महीने में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है.

क्या कहना है मौसम वैज्ञानिकों का?

बिहार में गर्मी पड़ने को लेकर मौसम वैज्ञानिकों की ओर से बताया गया कि पिछले साल की तुलना में इस साल के अप्रैल महीने में पैटर्न थोड़ा अलग रह सकता है. लोगों को गर्मी काफी ज्यादा झेलनी पड़ेगी लेकिन इसके साथ-साथ बारिश भी होती रहेगी. मौसम विभाग की माने तो, इस साल सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तर-पूर्व भाग के कुछ जगहों पर जबकि उत्तर-मध्य, दक्षिण-पूर्व भागों के एक या दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस डेहरी में दर्ज किया गया. राज्य का अधिकतम तापमान 30.2 से 37.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं दर्ज किया गया.

Also Read: पटना में PMCH से कनेक्ट होगा डबल डेकर फ्लाइओवर, जानिए कहां तक पहुंचा है काम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन